इंदौर में चल रहा है बड़ा दिलचस्प मुकाबला, यहां है भाजपा Vs नोटा

इंदौर: इंदौर में भाजपा के शंकर लालवानी, बसपा के संजय सोलंकी और जनहित पार्टी के अभय जैन के बीच मुख्य मुकाबला है। नोटा Nota भी रिकॉर्ड बनाने की ओर है।

इंदौर ने इस बार देश में सबसे अधिक नोटा का रिकार्ड बना दिया है। नोटा को एक लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। शंकर लालवानी 6 लाख वोट से आगे चल रहे हैं। अभी देश में सबसे ज्यादा नोटा का रिकॉर्ड फिलहाल बिहार के गोपालगंज के नाम है। वर्ष 2019 के चुनाव में यहां 51,660 नोटा पड़े थे। इंदौर इस मामले में इस बार रिकॉर्ड बना सकता है। ECI के आंकड़ों के अनुसार नोटा को अभी तक 114363 बार नोटा का बटन दब चुका है।

बता दें कि इंदौर में भाजपा ने अपनी तैयारी कर ली है। मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम के ठीक सामने ही भाजपा कार्यालय बना हुआ है। भाजपा कार्यालय को भगवा रंग से सजाया गया है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी यहां पर जुटने लगे हैं। इंदौर में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है इसलिए भाजपा को यहां देश में सबसे बड़ी जीत की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *